साकची : दो हजार चिड़िया, दर्जनों खरगोश जिंदा जले (मनमोहन 10)

साकची : दो हजार चिड़िया, दर्जनों खरगोश जिंदा जले (मनमोहन 10)- पक्षी व पालतू जानवर के गोदाम में शरारती तत्वों ने लगायी आग – घटना से गोदाम मालिक करीम को दो लाख का नुकसान- साकची थाने में दी गयी घटना की जानकारीजमशेदपुर. साकची एल टाउन स्थित चिड़िया व खरगोश बेचने वाले करीम के गोदाम में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 22, 2015 8:42 PM

साकची : दो हजार चिड़िया, दर्जनों खरगोश जिंदा जले (मनमोहन 10)- पक्षी व पालतू जानवर के गोदाम में शरारती तत्वों ने लगायी आग – घटना से गोदाम मालिक करीम को दो लाख का नुकसान- साकची थाने में दी गयी घटना की जानकारीजमशेदपुर. साकची एल टाउन स्थित चिड़िया व खरगोश बेचने वाले करीम के गोदाम में शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. घटना में दाे हजार से अधिक रंगीन चिड़िया, दर्जनाें खरगाेश, कई कुत्ते, ताेते आैर अन्य पक्षी जिंदा जल गये. आगजनी से करीम को दाे लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी रविवार तड़के पाैने चार बजे मिली. बताया जाता है कि पास के इसमाइल आजाद की मां नमाज के लिए उठी. उन्होंने गोदाम से आग आैर धुआं उठता देखा. इसके बाद उन्हाेंने शाेर मचाया. तब परिवार के सदस्य व अन्य लाेग गोदाम में पहुंचे और आग को बुझाया. गोदाम में पांच दर्जन से अधिक पिंजराें में रखे पक्षी-जानवर जिंदा जल गये. घटना की जानकारी साकची थाने में दी गयी है.

Next Article

Exit mobile version