वोट देकर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत (मनमोहन)
वोट देकर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत (मनमोहन)- सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन से लगा धक्का- एमजीएम अस्पताल में महिला ने दम तोड़ा – जादूगोड़ा थाना के ईचाड़ गांव में रहती थी महिलासंवाददाता, जमशेदपुर पंचायत चुनाव में वोट देकर घर लौट रही जादूगोड़ा के ईचाड़ गांव की निवासी कौशल्या देवी की अज्ञात […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 22, 2015 11:06 PM
वोट देकर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत (मनमोहन)- सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन से लगा धक्का- एमजीएम अस्पताल में महिला ने दम तोड़ा – जादूगोड़ा थाना के ईचाड़ गांव में रहती थी महिलासंवाददाता, जमशेदपुर पंचायत चुनाव में वोट देकर घर लौट रही जादूगोड़ा के ईचाड़ गांव की निवासी कौशल्या देवी की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी. घटना रविवार की है. बताया जाता है कि कौशल्या देवी अपने गांव से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल बूथ पर मतदान के बाद अपने घर लौट रही थी. सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने महिला को धक्का मार दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना उसके परिजनों को फोन दी गयी. जादूगोड़ा थाने को घटना की जानकारी दी गयी.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
