अंतरराष्ट्रीय संताल कॉन्फ्रेंस राउरकेला में कल से
अंतरराष्ट्रीय संताल कॉन्फ्रेंस राउरकेला में कल से जमशेदपुर. 7वां अंतर राष्ट्रीय संताल कॉफ्रेंस का आयोजन 5 व 6 दिसंबर को ओड़िशा के राउरकेला में होगा़ सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल संताल काउंसिल, सिदो-कान्हू हूल अखाड़ा व आसेका राउरकेला शाखा द्वारा किया जा रहा है़ अंतर राष्ट्रीय संताल कॉन्फ्रेंस में प्रथम दिन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू […]
अंतरराष्ट्रीय संताल कॉन्फ्रेंस राउरकेला में कल से जमशेदपुर. 7वां अंतर राष्ट्रीय संताल कॉफ्रेंस का आयोजन 5 व 6 दिसंबर को ओड़िशा के राउरकेला में होगा़ सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल संताल काउंसिल, सिदो-कान्हू हूल अखाड़ा व आसेका राउरकेला शाखा द्वारा किया जा रहा है़ अंतर राष्ट्रीय संताल कॉन्फ्रेंस में प्रथम दिन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बतौर अतिथि शिरकत करेंगी़ विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओड़िशा के डिप्टी स्पीकर सन्नदा मार्डी, विधायक चंपाई सोरेन, गिरीश चंद्र मुर्मू , मोहन टुडू एवं प्रो एससी अल्बर्ट सोरेन मौजूद रहेंगे़ दूसरे दिन यानी 6 दिसंबर को ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. क्रॉफ्रेंस में देश-विदेश के आदिवासी जुटेंगे.