8 घंटे देरी से पहुंची राजधानी व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जमशेदपुर. बुधवार को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 10.35 बजे से आठ घंटे देरी से शाम सवा छह बजे व जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह के 10.20 बजे से आठ घंटे देरी से शाम साढ़े छह बजे टाटा पहुंची. इसके अलावा अन्य कई ट्रेंनें भी देरी से चलीं. जिससे सैकड़ों यात्री परेशान हुए. संपर्क क्रांति में बिष्टुपुर निवासी का लैपटॉप चोरी, टाटा रेल थाना में मामला दर्जजमशेदपुर. आनंद विहार दिल्ली-भुवनेश्वर ओड़िसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से टाटा आ रहीं बिष्टुपुर निवासी अनुपमा श्राफ का कानपुर स्टेशन के समीप लैपटॉप बैग चोरी हो गया. अनुपमा ए1 बर्थ नंबर 12 पर यात्रा कर रहीं थीं. टाटानगर पहुंचने पर उन्होंने टाटा जीआरपी थाने में लैपटॉप चोरी का मामला दर्ज कराया है. सकलदेव बने चाईबासा रेल थाना के प्रभारीजमशेदपुर. टाटा रेल एसपी मृत्युंजय किशोर मितु ने बुधवार को टाटानगर थाना में पदस्थापित एएसआइ सकलदेव को चाईबासा रेल थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया. गत सप्ताह चाईबासा थाना में वरीय दरोगा अशोक राम की पोस्टिंग की गयी थी, लेकिन बाद में रेल एसपी ने अशोक राम को पुन: जिला पुलिस लाइन में पदस्थापित कर दिया था, जिस कारण चाईबासा रेल थाना प्रभारी का पद रिक्त था.
लेटेस्ट वीडियो
8 घंटे देरी से पहुंची राजधानी व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
8 घंटे देरी से पहुंची राजधानी व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जमशेदपुर. बुधवार को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 10.35 बजे से आठ घंटे देरी से शाम सवा छह बजे व जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह के 10.20 बजे से आठ घंटे देरी से शाम साढ़े छह बजे टाटा पहुंची. […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
