माझी परगना महाल के कार्यक्रम में आयेंगी राज्यपाल

माझी परगना महाल के कार्यक्रम में आयेंगी राज्यपाल जमशेदपुर. माझी परगना महाल के आमंत्रण पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अगले माह जमशेदपुर आयेंगी़ सोमवार को माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन रांची में राज्यपाल से मुलाकात की थी. जनवरी महीने में 26 से 31 जनवरी के बीच […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 22, 2015 9:05 PM

माझी परगना महाल के कार्यक्रम में आयेंगी राज्यपाल जमशेदपुर. माझी परगना महाल के आमंत्रण पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अगले माह जमशेदपुर आयेंगी़ सोमवार को माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन रांची में राज्यपाल से मुलाकात की थी. जनवरी महीने में 26 से 31 जनवरी के बीच माझी परगना महाल का कार्यक्रम आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है़ राज्यपाल ने कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है़ सोमवार को देश परगना बैजू मुर्मू, माझी परगना महाल के महासचिव रामचंद्र मुर्मू, जुगसलाई के तोरोफ परगना दशमत हांसदा, करनडीह के माझी बाबा सलखु माझी, करनडीह दिशोम जाहेरथान कमेटी के महासचिव सीआर माझी, अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डी सी मुर्मू, महासचिव नरेश मुर्मू, उपाध्यक्ष बसंती मुर्मू राजभवन गये थे़ प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सालखन मुर्मू के सामाजिक बहिष्कार किये जाने की भी जानकारी दी़ साथ ही बहिष्कार किये जाने के कारणों से भी अवगत कराया़

Next Article

Exit mobile version