झारखंड की पहली भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष बनी रूबी झा, (फोटो रूबी झा नाम से )
झारखंड की पहली भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष बनी रूबी झा, (फोटो रूबी झा नाम से )जमशेदपुर. भाजपा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर सर्वसम्मति से रूबी झा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया. इसके साथ ही रूबी झा झारखंड में भाजपा की पहली महिला मंडल अध्यक्ष बन गयी हैं. इससे पूर्व वे इसी मंडल […]
झारखंड की पहली भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष बनी रूबी झा, (फोटो रूबी झा नाम से )जमशेदपुर. भाजपा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर सर्वसम्मति से रूबी झा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया. इसके साथ ही रूबी झा झारखंड में भाजपा की पहली महिला मंडल अध्यक्ष बन गयी हैं. इससे पूर्व वे इसी मंडल में महिला मोरचा की अध्यक्ष थीं. वे 2005 में भाजपा में शामिल हुईं थीं. सिदगोड़ा में आयोजित चुनाव के दौरान उनके चयन का प्रस्ताव निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह ने रखा था. मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, भुपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, चुनाव प्रभारी पवन अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे. रूबी झा ने बताया कि वे मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही अपना राजनीतिक गुरु मानती हैं.