असहायों की मदद से ही सुंदर होगा समाज : चत्तिो मंडल, उमा 1-3 (संपादित)

असहायों की मदद से ही सुंदर होगा समाज : चित्तो मंडल, उमा 1-3 (संपादित)फ्लैग ::: झारखंड मसीही सेवा समिति ने निर्मल हृदय में मनाया क्रिसमस मिलन समारोह जमशेदपुर. झारखंड मसीही सेवा समिति ने सोमवार को बाराद्वारी स्थित निर्मल हृदय में अनाथ बच्चों व वृद्धा लोगों के साथ क्रिसमस मिलन समारोह मनाया. मुख्य अतिथि-समाजसेवी चित्तो मंडल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 28, 2015 10:15 PM

असहायों की मदद से ही सुंदर होगा समाज : चित्तो मंडल, उमा 1-3 (संपादित)फ्लैग ::: झारखंड मसीही सेवा समिति ने निर्मल हृदय में मनाया क्रिसमस मिलन समारोह जमशेदपुर. झारखंड मसीही सेवा समिति ने सोमवार को बाराद्वारी स्थित निर्मल हृदय में अनाथ बच्चों व वृद्धा लोगों के साथ क्रिसमस मिलन समारोह मनाया. मुख्य अतिथि-समाजसेवी चित्तो मंडल ने कहा कि हमारा समाज तभी सुंदर होगा, जब हम अपने आस-पास के गरीब व असहाय लोगों की मदद करेंगे. इस दौरान ट्रांसफॉरमेशन यूथ मिशन के जवानों ने क्रिसमस केरोल सुनाया, मुख्य वक्ता पास्टर राकेश कंडुलना ने प्रभु यीशु के जन्म के संदेश व उद्देश्य को बताया. संस्था द्वारा क्रिसमस केक व मिठाई भी बांटी गयी. मौके पर संस्था के अध्यक्ष-एन सोलोमन राजू, निर्मल हृदय की सुपरवाइजर सिस्टर जिविना, पास्टर रेव मनोज कुमार चरण, सिस्टर गुरूबारी हेंब्रम, पूनम राय, मैरी सारकी, सी थॉमस, पाल अब्राहम, रजत रॉय, विजय जेवियर, विक्टर रजनीश, एम महापात्रा, माइकल मधु आदि मौजूद थे.