सरयू राय बने मंत्री, मानगो में हुई राजनीतिक हत्याएं

सरयू राय बने मंत्री, मानगो में हुई राजनीतिक हत्याएं राजनीति के दृष्टिकोण से जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा पर सबकी निगाहें टिकी रही. यहां से विधायक सरयू राय को राज्य में खाद्य आपूर्ति और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया. इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह रहा. भाजपा के कई नेताओं को यहां विरोध का भी सामना […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 29, 2015 2:06 AM

सरयू राय बने मंत्री, मानगो में हुई राजनीतिक हत्याएं राजनीति के दृष्टिकोण से जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा पर सबकी निगाहें टिकी रही. यहां से विधायक सरयू राय को राज्य में खाद्य आपूर्ति और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया. इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह रहा. भाजपा के कई नेताओं को यहां विरोध का भी सामना करना पड़ा. जमशेदपुर पश्चिमी में राजनीतिक हत्याएं हुईं. इसमें खास तौर पर मानगो दंगा के आरोपी पंडित पर हमला हुआ, जबकि भाजपा के एमजीएम मंडल अघ्ध्यक्ष राजेश सिंह के भाई की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. भाजपा का साल के अंत में संगठनात्मक चुनाव हुआ. इसमें आपसी विवाद चरम पर आ गया. कई मंडलों में विवाद हुआ. नये जिला अध्यक्ष को लेकर गहमा-गहमी दूसरे साल तक जारी रह सकती है.

Next Article

Exit mobile version