हिंदी राजभाषा में जमशेदपुर को पहला स्थान (संपादित)

हिंदी राजभाषा में जमशेदपुर काे पहला स्थान (संपादित)-13 डॉ पुरुषाेत्तम आैर 13 डॉ एस श्रीकांत का फाेटाे लगा देंफ्लैग ::: सम्मेलन 21 काे रांची में, सचिव डॉ पुरुषोत्तम की विशेष प्रशंसाउपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा नराकास जमशेदपुर को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश में राजभाषा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2016 12:19 AM

हिंदी राजभाषा में जमशेदपुर काे पहला स्थान (संपादित)-13 डॉ पुरुषाेत्तम आैर 13 डॉ एस श्रीकांत का फाेटाे लगा देंफ्लैग ::: सम्मेलन 21 काे रांची में, सचिव डॉ पुरुषोत्तम की विशेष प्रशंसाउपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा नराकास जमशेदपुर को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश में राजभाषा हिंदी में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिये प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार जमशेदपुर स्थित भारत सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों, उपक्रमों एवं वित्तीय संस्थानों से जुड़े सभी 75 कार्यालयों को सामूहिक रूप से पूर्वी क्षेत्र के राज्यों में राजभाषा हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए दिया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सम्मेलन का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में 21 जनवरी 2016 को होगा. जिसमें पूर्वी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र एवं संध शासित प्रदेशों के 13 राज्यों से 500 से अधिक केंद्रीय सरकार के वरिष्ठतम अधिकारी हिस्सा लेंगे. मौके पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री द्वारा पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेंगे. साथ ही जमशेदपुर नराकास के सदस्य सचिव को विशेष प्रशंसा पत्र दिया जायेगा. सम्मेलन में नराकास जमशेदपुर के अध्यक्ष एवं सीएसआइआर एनएमएल के निदेशक डॉक्टर एस श्रीकांत एवं नराकास के सदस्य सचिव तथा वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार को पुरस्कार ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है.

Next Article

Exit mobile version