एडीजे ने संप्रेक्षण गृह में जाकर की जांच
घाघीडीह स्थित बालसुधार गृह से चार बच्चों के भागने का मामला जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह की 30 फीट ऊंची दीवार फांद कर चार बच्चोंके भागने के मामले की जांच करने एडीजे-वन, जेजे बोर्ड के जज संजय निरुपम बुधवार को संप्रेक्षण गृह पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही सीडीपीओ संध्या रानी और डीएसपी लॉ एंड […]
घाघीडीह स्थित बालसुधार गृह से चार बच्चों के भागने का मामला
जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह की 30 फीट ऊंची दीवार फांद कर चार बच्चोंके भागने के मामले की जांच करने एडीजे-वन, जेजे बोर्ड के जज संजय निरुपम बुधवार को संप्रेक्षण गृह पहुंचे.
इसकी जानकारी मिलते ही सीडीपीओ संध्या रानी और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर बीएन सिंह भी पहुंचे. एडीजे वन और जेजे बोर्ड के न्यायिक पदाधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह के पदाधिकारियों आैर कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की. उनके कार्य क्षेत्र की जानकारी ली.