10सालों में सबसे गर्म फरवरी

जमशेदपुर. पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को तापमान ने दस वर्षों के फरवरी माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 7.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक वृद्धि हुई है. वहीं इस वर्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 20, 2016 8:45 AM
जमशेदपुर. पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को तापमान ने दस वर्षों के फरवरी माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 7.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक वृद्धि हुई है. वहीं इस वर्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 18.8 रहा.
टूट सकता है फरवरी 2006 का रिकॉर्ड
मौसम के मिजाज को देखते हुए इस बार फरवरी 2006 का रिकॉर्ड भी टूटने की संभावना जतायी जा रही है. फरवरी 2006 में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार अभी आसपास के हिस्सों में कहीं कोई सिस्टम नहीं बना है, इस कारण अगले 24 घंटे तक आसमान साफ रहने की संभावना है.
पिछले 10 सालों में फरवरी माह का अधिकतम तापमान
2015 37.2
2014 33
2013 35.3
2012 36
2011 35.5
2010 36.1
2009 37.8
2008 24.5
2007 32.6
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि अधि.(डिसे) न्यू. (डिसे)
12 फरवरी 31.0 17.2
13 फरवरी 29.8 16.0
14 फरवरी 32.1 17.6
15 फरवरी 32.1 18.9
16 फरवरी 33.0 21.7
17 फरवरी 35.2 20.0
18 फरवरी 36.1 19.2

Next Article

Exit mobile version