11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

महामंत्री गुट ने मांगा राजेंद्र सिंह का साथ

टेल्को यूनियन की राजनीति में एक बार िफर उठा-पटक की राजनीति तेज हो गयी है. आने वाले दिनों में अध्यक्ष बनाम महामंत्री के बीच की राजनीति और गरमायेगी. जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने रांची जाकर शनिवार को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह […]

टेल्को यूनियन की राजनीति में एक बार िफर उठा-पटक की राजनीति तेज हो गयी है. आने वाले दिनों में अध्यक्ष बनाम महामंत्री के बीच की राजनीति और गरमायेगी.
जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने रांची जाकर शनिवार को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मुलाकात की. राजेंद्र सिंह से मिलने वालों में प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह, वाइस प्रेसिडेंट मो अमानुद्दीन, असिसटेंट सेक्रेटरी विजय कुमार सिंह, जेके शाह, एम कुजूर शामिल हैं. महामंत्री गुट (प्रकाश कुमार) के अचानक इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मिलने से विपक्षी खेमा में खलबली मच गयी है. यूनियन में इसको लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं
मालूम हो कि चुनाव के समय विपक्ष (अब सत्ता पक्ष ) की रणनीति से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष नहीं बन सके. यूनियन से चंद्रभान सिंह गुट बाहर हो गया. जल्द ही पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह गुट के लोग भी राजेंद्र सिंह से मिलने रांची जा सकते हैं.
ग्रेड रिवीजन, बोनस पर चला मंथन इंटक नेता राजेंद्र सिंह से महामंत्री सहित सभी नेताओं ने कंपनी में होने वाले आगामी ग्रेड रिवीजन समझौता, बोनस फाॅर्मूला को लेकर विचार- विमर्श किया.
राजेंद्र सिंह ने मजदूरों को बेहतर लाभ दिलाने की बात कहीं. साल 2013 में राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ था. उस दौरान राजेंद्र सिंह यूनियन के अध्यक्ष थे. इधर, राजेंद्र सिंह से नजदीकी बढ़ने से अध्यक्ष अमलेश रजक के खेमें में खलबली मच गयी है. इंटक की प्रदेश कमेटी में जगह देने का आश्वासन : इंटक की प्रदेश कमेटी में जल्द ही टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार को पद सौंपे जाने का आश्वसन प्रदेश अध्यक्ष ने महामंत्री को दिया है.
यूनियन में समाप्त हो गुटबाजी : एके पांडेय : मजदूर नेता एके पांडेय ने कहा कि अध्यक्ष, महामंत्री को गुटबाजी समाप्त कर एक मंच पर मजदूर हित में आगे आना चाहिये. यूनियन की नयी टीम अभी तक मजदूरों के हित में कोई बड़ा काम नहीं कर सकी है.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel