15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

खाड़ी की हवा व बारिश ने तपने से बचाया

जमशेदपुर. गुरुवार की दोपहर हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदला. दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.0 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.9 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड व ओड़िशा के ऊपर वायुमंडल […]

जमशेदपुर. गुरुवार की दोपहर हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदला. दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.0 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.9 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड व ओड़िशा के ऊपर वायुमंडल में हवा का निम्न दबाव बना हुआ है. इस बीच खाड़ी की ओर से आनेवाली हवा में नमी होने के कारण गर्जन वाले बादल बने.

इस कारण बारिश हुई, जिसने बढ़ते तापमान को प्रभावित किया. विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक यह स्थित बनी रहने की संभावना है. इसके तापमान में आंशिक वृद्धि अथवा कमी आ सकती है. शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel