10 को जमशेदपुर आयेंगे नीतीश

जमशेदपुर : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 10 सितंबर को झारखंड आयेंगे. वे जमशेदपुर में कुरमी सेना द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में हिस्सा लेंगे. जदयू प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के निमंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री जमशेदपुर आ रहे हैं. कार्यक्रम जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 5, 2016 7:44 AM
जमशेदपुर : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 10 सितंबर को झारखंड आयेंगे. वे जमशेदपुर में कुरमी सेना द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में हिस्सा लेंगे. जदयू प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के निमंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री जमशेदपुर आ रहे हैं. कार्यक्रम जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित किया जायेगा. नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे़