नगर निगम की दर वसूलेगा अक्षेस
जमशेदपुर. जमशेदपुर व मानगो को भले ही नगर निगम का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन दोनों निकाय डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निगम का ही निर्धारित शुल्क वसूलेंगे. सरकार के आदेश के बाद अक्षेस प्रशासन की ओर से इसकी सूचना व सफाई की दर घोषित भी कर दी गयी है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए […]
जमशेदपुर. जमशेदपुर व मानगो को भले ही नगर निगम का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन दोनों निकाय डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निगम का ही निर्धारित शुल्क वसूलेंगे. सरकार के आदेश के बाद अक्षेस प्रशासन की ओर से इसकी सूचना व सफाई की दर घोषित भी कर दी गयी है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए नगर विकास विभाग ने तीन श्रेणी में क्षेत्रों को बांटा है.
इसमें पहला नगर निगम, दूसरा नगर परिषद अौर तीसरा नगर पंचायत है. जमशेदपुर अौर मानगो अक्षेस पर तीनों श्रेणी लागू नहीं होती है. बावजूद कचरा उठाने के लिए नगर निगम का शुल्क वसूलने की तैयारी है. दोनों निकायों ने सफाई के लिए जोनवार एजेंसी का चयन किया है. सोमवार से जमशेदपुर अक्षेस के 12 में से 11 जोन अौर मानगो अक्षेस के सभी 4 जोन में घर-घर से कचरा उठाने का काम शुरू होगा. रविवार से अक्षेस प्रशासन ने अभियान की शुरुआत की है. दोनों निकायों की आबादी लगभग छह लाख है.