विसर्जन के दिन सुबह 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी मिनी बसें

डिमना चौक, स्टेशन चाईबासा स्टैंड से खुलेंगी लंबी दूरी की बसें जमशेदपुर : विसर्जन के दिन (11 अक्तूबर) शहर में सुबह 11 बजे तक ही मिनी बसें चलेंगी. 11 बजे के बाद शहर के सभी मार्गों पर मिनी बसों का परिचालन बंद हो जायेगा. मानगो बस स्टैंड से अपराह्न 12 बजे से रांची की तरफ […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 10, 2016 8:26 AM
डिमना चौक, स्टेशन चाईबासा स्टैंड से खुलेंगी लंबी दूरी की बसें
जमशेदपुर : विसर्जन के दिन (11 अक्तूबर) शहर में सुबह 11 बजे तक ही मिनी बसें चलेंगी. 11 बजे के बाद शहर के सभी मार्गों पर मिनी बसों का परिचालन बंद हो जायेगा. मानगो बस स्टैंड से अपराह्न 12 बजे से रांची की तरफ जाने वाली बसें डिमना चौक से खुलेंगी, जबकि न्यू पुरुलिया बस स्टैंड से हाता, मुसाबनी, चाईबासा भाया रायरंगपुर होते भुवनेश्वर जाने वाली बसें स्टेशन चाईबासा बस स्टैंड और घाटशिला, बहरागोड़ा, चांडिल, पुरुलिया की तरफ से चलने वाली बसें डिमना चौक से चलेंगी.
शाम छह बजते ही ठप हुआ मिनी बसों का परिचालन : रविवार को शाम छह बजते ही शहर में चलने वाली मिनी बसों के पहिये थमने लगे. कई मार्गों पर बेरिकेडिंग किये जाने से बसों का परिचालन बंद हो गया. स्टेशन, आदित्यपुर की ओर जाने वाली बसें बिष्टुपुर खरकई पुल तक ही चलीं. गोविंदपुर, राहड़गोड़ा मार्ग पर चलने वाली बसें नीलडीह, जेम्को होते हुई चलीं. बारीडीह, डिमना मार्ग पर बसों का परिचालन जाम की वजह से शाम छह बजे के बाद बंद हो गया.

Next Article

Exit mobile version