11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पूर्वी सिंहभूम. विद्यालयों में लटका ताला, लौटीं छात्राएं

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद गुरुवार को सरकारी विद्यालयों समेत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) भी खुले. लेकिन छुट्टी बाद विद्यालय लौटीं केजीबीवी की छात्राओं को वापस घर लौटना पड़ा. गुरुवार से केजीबीवी की शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इसका प्रभाव पहले ही दिन दिखा. जिले के विभिन्न […]

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद गुरुवार को सरकारी विद्यालयों समेत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) भी खुले. लेकिन छुट्टी बाद विद्यालय लौटीं केजीबीवी की छात्राओं को वापस घर लौटना पड़ा. गुरुवार से केजीबीवी की शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इसका प्रभाव पहले ही दिन दिखा. जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित नौ केजीबीवी में करीब 50 शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण 3150 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
परेशान रहे अभिभावक व छात्राएं : सुंदरनगर स्थित केजीबीवी जमशेदपुर का भी यही हाल रहा. यहां इस विद्यालय व झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय बोड़ाम की छात्राएं सुबह अपने अभिभावकों के साथ पहुंचीं, लेकिन यहां कोई कर्मचारी नहीं था, ताकि उन्हें हड़ताल आदि के संबंध में जानकारी मिल सके. इससे वे परेशान रहे. देर तक इंतजार करने के बाद वे वापस अपने-अपने घर लौट गये. लगभग यही स्थिति जिले के अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में भी रही.

सूचना के मुताबिक पटमदा केजीबीवी में चौकीदार उपस्थित था, लेकिन ड्यूटी पर नहीं था. उसने अभिभावकों व छात्राओं को हड़ताल की जानकारी दी. इसके बाद वे लौट पुन: घर लौट गये.इधर घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राएं स्कूल पहुंची तो स्कूल में ताला लटका हुआ था. कई छात्राएं दोपहर तक स्कूल पहुंची थी. सूचना मिलने पर बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान पहुंचे और स्कूल का ताला खुलवाया. इसके बाद छात्राओं को हॉस्टल में जाने को कहा. शाम पांच बजे तक 90 छात्राएं स्कूल पहुंची थीं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel