11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रैली में हजारों जायेंगे : दिनेश

जमशेदपुर : राज्य स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित रैली में जमशेदपुर महानगर भाजपा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायेगी. उक्त बातें जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कही मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. इस दौरान भाजपा के […]

जमशेदपुर : राज्य स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित रैली में जमशेदपुर महानगर भाजपा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायेगी. उक्त बातें जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कही मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति में जगह पाने वाले जमशेदपुर के नेताओं का स्वागत गया.
बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबू तिवारी, मनोज कुमार सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य कमलेश सिंह, रमेश हांसदा का स्वागत किया. दिनेश कुमार ने कहा कि 15 नवंबर की रैली में कार्यकर्ताओं के भाग लेने के लिए प्रत्येक मंडल में बैठक की जायेगी. 9 नवंबर को पटमदा, कमलपुर तथा बोड़ाम मंडल की संयुक्त बैठक होगी और 10 नवंबर को पोटका विधानसभा के सभी मंडलों की संयुक्त बैठक होगी. बैठक में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई दी गयी.

बैठक में उपस्थित थे : जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, प्रदीप महतो, कमल किशोर, अप्पा राव, मुकुल मिश्रा, राम सिंह मुंडा, भूपेंद्र सिंह, संजीव मुखर्जी, बारी मुर्मू, श्यामा मुखी, विमल जालान, अनिल मोदी, विजय सिंह, राजेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राजपति देवी, रतन महतो, मोचीराम बाउरी, दानियाल दानिश, काजू सांडिल, सुररंजन राय, उमाशंकर सिंह, प्रकाश जोशी, अश्विनी तिवारी, पंकज सिन्हा, अभय चौबे, पिंटू षाड़ंगी, संजीव भक्त, कृपा सिंघु महतो, मंटू चरण दत्ता, पोरेश दत्ता, राजेश साव, नीरज सिंह, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रूबी झा, रमेश नाग, दीपक झा समेत अन्य.

नये दायित्व को पूरी निष्ठा से निभायेंगे : विद्युत वरण
सांसद विद्युतवरण ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वाह करेंगे. उन्होंने 15 नवंबर को रांची में आहूत रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया.
विपक्ष की साजिश को नाकाम करें कार्यकर्ता : डॉ दिनेशानंद
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद अब प्रदेश को संवारने का काम भाजपा कर रही है. विपक्ष सीएनटी के मुद्दे पर जनता को बरगला कर उनमें विद्वेष फैलाने की कोशिश कर रहा है.
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलायें : मेनका
पोटका विधायक मेनका ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. इसका लाभ जनता को मिले यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी है. कार्यकर्ता मुखर होकर जनहित के कार्य संपादित करायें.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel