आदिवासी महासम्मेलन स्थगित करने का निर्णय

जमशेदपुर: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों की एक बैठक मोर्चा अध्यक्ष काजु सांडिल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. बैठक में श्री सांडिल ने कहा कि कोल्हान प्रमंडलीय आदिवासी महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा के शामिल नहीं होने के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में शोभा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 15, 2014 9:13 AM

जमशेदपुर: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों की एक बैठक मोर्चा अध्यक्ष काजु सांडिल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. बैठक में श्री सांडिल ने कहा कि कोल्हान प्रमंडलीय आदिवासी महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा के शामिल नहीं होने के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में शोभा सामंत,जितेंद्रनाथ मिश्र, लखन मार्डी, बारी मुमरू, राम सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे. सीतारामडेरा में एक नोट कमल पर वोट अभियान. भाजपा सीताराम डेरा मंडल की ओर से शुक्रवार को एक नोट कमल पर वोट अभियान चलाया गया.

इसका नेतृत्व पवन अग्रवाल ने किया. इसके तहत घर-घर जाकर लोगों से सहयोग मांगा. इधर सुबह 9 बजे से एमजीएम मंडल अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 315 हरमाडीह गांव से मंडल प्रभारी जितेंद्र नाथ मिश्र ने अभियान चलाया.

Next Article

Exit mobile version