16,000 कंबल की होगी आपूर्ति

जमशेदपुर. जिले में एक सप्ताह में 16,000 कंबल की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए लातेहार के एजेंसी मेसर्स मनोज को ठेका मिला है. डीसी ने ठेका फाइनल होने के बाद मानक के अनुसार अौर समय सीमा के अंदर आपूर्ति करने का आदेश दिया है. राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिला को चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 7, 2016 3:13 AM
जमशेदपुर. जिले में एक सप्ताह में 16,000 कंबल की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए लातेहार के एजेंसी मेसर्स मनोज को ठेका मिला है.
डीसी ने ठेका फाइनल होने के बाद मानक के अनुसार अौर समय सीमा के अंदर आपूर्ति करने का आदेश दिया है. राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिला को चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में 55 लाख रुपये का फंड दिया था.
उक्त फंड से 16,000 कंबल की खरीदी जानी है. एक सप्ताह के बाद शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के ग्यारह प्रखंडों में खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के बीच कंबल बांटा जायेगा. जिले में एक सप्ताह के अंदर कंबल की आपूर्ति करने के लिए एजेंसी को आदेश दिया गया है.
एन राय, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पूर्वी सिंहभूम.

Next Article

Exit mobile version