किराया विवाद में टेंपो चालक ने यात्री को पीटा

जमशेदपुर : उलीडीह आस्था स्पेश टाउन निवासी नंद किशोर सिंह की टेंपो चालक राजा और उसके दोस्तों ने मिल कर पिटाई कर दी. नंद किशोर सिंह की प्राथमिक चिकित्सा एमजीएम में करायी गयी. नंद किशोर सिंह ने उलीडीह थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि टाइल्स खरीद कर घर ले जाने के लिए उन्होंने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 6, 2017 5:42 AM
जमशेदपुर : उलीडीह आस्था स्पेश टाउन निवासी नंद किशोर सिंह की टेंपो चालक राजा और उसके दोस्तों ने मिल कर पिटाई कर दी. नंद किशोर सिंह की प्राथमिक चिकित्सा एमजीएम में करायी गयी. नंद किशोर सिंह ने उलीडीह थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि टाइल्स खरीद कर घर ले जाने के लिए उन्होंने डाला टेंपो ठीक किया था. तभी किराया को लेकर टेंपो चालक से उसकी बहस हो गयी. जिसके बाद टेंपो चालक ने अपने साथियों के साथ मारपीट किया.

Next Article

Exit mobile version