रेल एडीजी प्रशांत सिंह ने चक्रधरपुर रेल थाना का किया निरीक्षण, बोले जीआरपी थानों में आरक्षी स्तर के सभी रिक्त पद भरे जायेंगे

चक्रधरपुर. झारखंड के राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थानों में आरक्षी स्तर के सभी रिक्त पदों को भरा जायेगा. सितंबर माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. यह बातें चक्रधरपुर जीआरपी थाना निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को झारखंड के रेल एडीजी प्रशांत सिंह ने कहीं. श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के रांची, धनबाद और […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 1, 2017 9:15 AM
चक्रधरपुर. झारखंड के राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थानों में आरक्षी स्तर के सभी रिक्त पदों को भरा जायेगा. सितंबर माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. यह बातें चक्रधरपुर जीआरपी थाना निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को झारखंड के रेल एडीजी प्रशांत सिंह ने कहीं. श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के रांची, धनबाद और चक्रधरपुर मंडलों में आपराधिक घटनाएं पर अंकुश लगायी जायेगी. इसके लिए जीआरपी और रेलवे में बेहतर तालमेल बनी है. उन्होंने कहा कि कानपुर व आंध्रप्रदेश में दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई. ऐसी घटनाएं झारखंड में न हों, इसका हर संभव प्रयास किया जायेगा.
रेल एडीजी ने जीआरपी थाना का किया निरीक्षण. झारखंड के रेल एडीजी श्री सिंह ने चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय का दौरा किया. दौरे के क्रम में चक्रधरपुर जीआरपी थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान रेल डीएसपी कार्यालय में रेल जिला के सभी आपराधिक घटना से जुड़ी फाइलों की जांच की. साथ ही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई निर्देश दिये. मौके पर रेल आइजी जितेंद्र कुमार सिंह, रेल एसपी एम अरशी एवं रेल डीएसपी राम अवधेश कुमार सिंह थे. सुबह 10 बजे रेल एडीजी श्री सिंह रांची से चक्रधरपुर पहुंचे थे.
रेल डीएसपी को दी गयी विदाई. रेलवे के अधिकारी क्लब में सेवानिवृत्त रेल डीएसपी राम अवधेश कुमार सिंह के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि रेल एडीजी श्री सिंह, रेल डीआइजी श्री सिंह, रेल एसपी मो अरर्शी थे. समारोह में रेल एडीजी श्री सिंह ने रेल डीएसपी राम अवधेश सिंह को विदाई दी.

Next Article

Exit mobile version