अाज शाम बिजली कड़कने के साथ हो सकती है बारिश

जमशेदपुर : शनिवार की शाम को शहर में बारिश होगी. साथ ही शहर के कई इलाके में बिजली भी कड़केगी. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. इधर, शुक्रवार को शहर में दिन भर गरमी रही और अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 20, 2017 8:13 AM
जमशेदपुर : शनिवार की शाम को शहर में बारिश होगी. साथ ही शहर के कई इलाके में बिजली भी कड़केगी. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है.

इधर, शुक्रवार को शहर में दिन भर गरमी रही और अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा. शुक्रवार की शाम को बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया और शहर में 12.4 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

Next Article

Exit mobile version