24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोलकाता से बंगो गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए अंशु सरकार

YOGA : वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकॉर्ड्स एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था, इंडिया की ओर से कोलकाता के ताज सिटी सेंटर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकॉर्ड्स एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था, इंडिया की ओर से कोलकाता के ताज सिटी सेंटर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सरकार योग अकादमी के संस्थापक सह वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार को ”बंगो गौरव” अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें डॉ स्वरूप प्रसाद घोष (निदेशक, मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, भारत सरकार) ने प्रदान की. उक्त समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें स्वामी पद्मानंद जी महाराज, डॉ राजीव पॉल, डॉ. स्वरूप प्रसाद घोष, कौशल चौधरी, पी एम प्रसाद, राज्यश्री लहरी, डॉ प्रगति बंदोपाध्याय, विशाल घोष, नाबूरन चटर्जी, संतश्री भट्टाचार्य एवं पद्मश्री काजी मासूम अख्तर आदि के नाम शामिल है. सम्मान प्राप्त करने के बाद अंशु सरकार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आयोजक डॉ. राजीव पॉल एवं वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकॉर्ड्स और भारत सरकार के उत्कृष्ट पहल वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था के सभी पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें