23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आज, जैप-6 में दो गुटों के बीच कांटे की टक्कर

Jamshedpur News: सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान देर शाम तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर कुछ फोर्स की तैनाती की गयी है.

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आगामी रविवार (8 सितंबर) को सुबह 7 बजे शुरू हो गया. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. पदाधिकारी से लेकर जवान तक वोटिंग करने पहुंच रहे हैं. गोलमुरी पुलिस केंद्र में सचिव पद के प्रत्याशी अरुणजय कुमार सिंह ने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया. सिदगोड़ा जैप-6 में किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. डेलिगेट्स के पद पर 119 प्रत्याशी मैदान में हैं.

आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान देर शाम तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर कुछ फोर्स की तैनाती की गयी है. वे कैसे मतदान करेंगे, इसकी भी तैयारी कर ली गई है.

बबलू यादव और पिंटू कुमार को गोलमुरी पुलिस केंद्र में मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. पर्यवेक्षक केंद्रीय सदस्य देवचंद मुंडा, परमेश्वर महतो, मृत्युंजय कुमार, रमेश शर्मा को बनाया गया है. जैप-6 में धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष लोहार सिंह मुंडा, रितेश कुमार, पप्पू महतो, एम यादव, केंद्रीय सदस्य मो साजिद, विपुल कुमार, जोहन उरांव आदि को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

मेंस एसोसिएशन गोलमुरी पुलिस केंद्र के प्रत्याशी

  • अध्यक्ष : छोटू लिंडा , जितेन गोराई, अखिलेश कुमार राम,नंदलाल मुर्मू
  • उपाध्यक्ष : नीरज कुमार मो. शहनवाज आलम,अमरेश कुमार पांडेय,बृहस्पति कुमार स्वांसी
  • मंत्री : छोटेलाल महतो, दीपन राम, संदीप भगत
  • कोषाध्यक्ष : राणा संजीव सिंह, श्याम बिहारी सिंह,अनिल कुमार पासवान,विनयचंद्र महतो
  • संयुक्त सचिव : गणेश मुंडा, सरजु रजक, राजेश कुमार भैया
  • केंद्रीय सदस्य : मो गुलाम गौस,रामजीवन महतो, अर्जुन तुरी,उपेन्द्र पासवान
  • अंकेक्षक : सुमित कुमार महतो, चंद्रशेखर तिवारी, संतोष कुमार सिंह, विभीषण प्रमाणिक

सिदगोड़ा में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जैप-6 शाखा के प्रत्याशी

  • अध्यक्ष (सभापति) : राजेश कुजुर ,सुकराम सोय, चंदन कुमार विश्वकर्मा
  • उपाध्यक्ष (उपसभापति) : अशोक कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार राम और संतोष कुमार सिंह
  • सचिव (मंत्री) : छोटेलाल महतो और विशाल महतो
  • कोषाध्यक्ष : प्रमोद कुमार यादव और संजय राम
  • संयुक्त सचिव : अजय कुमार दुबे और मुबारक अंसारी
  • केंद्रीय सदस्य : अजय राम पासवान और राहुल कुमार
  • अंकेक्षक : राम हेंब्रम और सुधीर एक्का
  • मुख्यालय प्रतिनिधि (दो पद) : धनंजय प्रसाद, सूरज देवगम, पीयूष कुमार और पिंटू कुमार
  • कंपनी प्रतिनिधि : रामलाल गुन्दवा, प्रदीप टोप्पो, रविन्दर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, डेगलाल महतो, सेलाय बोदरा, बबलू मुंडा (सभी निर्विरोध जीते)
  • डेलिगेट प्रतिनिधि (10 पद) : तुराम पाडेया, शिवम खलखो, बिनोद कुजूर, मनोज महतो, भीम कुमार, प्रह्लाद कुमार महतो, राजा संतानु प्रधान, निरंजन कुमार यादव, भुनेश्वर राम, किशोर कुमार झा, यदुनंदन कुमार, सुधांशु महतो, सुधीर एक्का, शिवशंकर महतो, प्रदीप कुमार महतो, राहुल कुमार, संजय राम, विनय कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रयाग राज, चिंटू कुमार, भरत सिंह, अमित सिंह, कृति, नितेश कुमार सिंह, अशोक टोप्पो, अमित टोप्पो, महेंद्र खड़िया, सुनील कुमार यादव, मो इकबाल खां, रिजवान खां, राजेश कुमार दास और अजय कुमार यादव.

Also Read

पुलिस मेंस एसोसिएशन का पार्टी करते फोटो वायरल

पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में धक्का-मुक्की

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें