किक बॉक्सिंग : जिले के खिलाड़ियों ने जीते कुल 14 पदक

जमशेदपुर. धनबाद में 21 व 22 सितंबर को झारखंड ओपन स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | September 23, 2024 9:17 PM
an image

जमशेदपुर. धनबाद में 21 व 22 सितंबर को झारखंड ओपन स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला के खिलाड़ियो ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किये. श्लोक कुमार शर्मा, कृष्णा बिहारी, दुर्गा मुंडा, अदिति कुमारी, सुमि बिरुआ, प्रिया, सुमित्रा कोड़ा, मनीषा मुर्मू, सुमीता सोरेन, जानकी गोप (स्वर्ण), सोनी रानी गिरी, श्रुति सोय, पूरबी गोप (रजत पदक), यमुना लोहार (कांस्य पदक) ने अपने-अपने वर्ग में पदक हासिल किया. टीम के कोच पिंकी गोप और जादुमुनि हेंब्रम, करिया मार्डी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version