कांग्रेस बनायेगी राज्य को नंबर वन : सुबोध
फोटो : 14 जाम 07 संबोधित करते सुबोध कांत सहाय प्रतिनिधि, मिहिजाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो झारखंड देश का नंबर वन राज्य बनेगा. रविवार को चंद्रदीपा ग्राम स्थित फुटबॉल मैदान में जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी के पक्ष में मतदान करने की […]
फोटो : 14 जाम 07 संबोधित करते सुबोध कांत सहाय प्रतिनिधि, मिहिजाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो झारखंड देश का नंबर वन राज्य बनेगा. रविवार को चंद्रदीपा ग्राम स्थित फुटबॉल मैदान में जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड में 12 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही है. भाजपा के शासन में राज्य बदहाली का शिकार हो गया है. इसका जवाब नरेंद्र मोदी को भी देना होगा. हेमंत सोरेन को हमने मुख्यमंत्री बनाया. दस साल जेएमएम विधायक ने यहां राज किया, परंतु आदिवासियों का कोई विकास नहीं हुआ. मौके पर श्री सहाय ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अंसारी के पक्ष में वोट देने की अपील की. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत सिंह, विजय दुबे, प्रभु मंडल, विनोद क्षत्रिय, दानिश रहमान, याशर नवाज, पिंटू तिवारी आदि लोग मौजूद थे.