profilePicture

सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी, रश्म 26 से

जामताड़ा. नव किरण संस्था द्वारा 25 अप्रैल को सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी नव किरण संस्था के महासचिव तरुण गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कुल 51 कन्याओं का विवाह कराया जायेगा. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम में 25 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 24, 2015 7:04 PM

जामताड़ा. नव किरण संस्था द्वारा 25 अप्रैल को सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी नव किरण संस्था के महासचिव तरुण गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कुल 51 कन्याओं का विवाह कराया जायेगा. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम में 25 अप्रैल को मेहंदी और 26 को सामूहिक विवाह कराया जायेगा. जिसमें कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, नाला के पूर्व विद्यायक सत्यानंद झा, जामताड़ा विद्यायक डॉ इरफान अंसारी, जामताड़ा के पूर्व विद्यायक विष्णु प्रसाद भैया, उपायुक्त सुरेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुसुम पुनिया आदि उपस्थिति रहेंगी.

Next Article

Exit mobile version