18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

खेलकूद में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जामताड़ा : प्रखंड संसाधन केंद्र जामताड़ा के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित दुलाडीह मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल, प्रमुख पार्वती सोरेन, बीडीओ अमित कुमार, बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे. […]

जामताड़ा : प्रखंड संसाधन केंद्र जामताड़ा के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित दुलाडीह मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल, प्रमुख पार्वती सोरेन, बीडीओ अमित कुमार, बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे.

इसमें प्रखंड के सभी उप्रवि, उमि तथा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर विधायक डॉ अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल में भी कैरियर का एक बेहतरीन विकल्प है. इस तरह के आयोजन मेें बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए.

इन्होंने जीती बाजी
इस दौरान प्रखंड के सभी विद्यालय से कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओ ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, बोरा दौड़, जिलेबी दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, उंची कूद, चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसमें 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग प्रथम कन्या कुमारी मुर्मू, द्वितीय खुशी खातुन, बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम नील सोरेन, द्वितीय राजेश मरांडी, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम निमोती सोरेन, द्वितीय निसोदी सोरेन, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नील सोरेन,
द्वितीय विनोद मुर्मू, जलेबी दौड़ में बालिका वर्ग प्रथम निमोती सोरेन, द्वितीय सरिता हेंब्रम, जलेबी दौड़ में बालक वर्ग प्रथम करण कुमार यादव, द्वितीय सूरज कुमार, बोरा दौड़ में बालिका वर्ग प्रथम खुशी कुमारी गुप्ता, द्वितीय मामनी हेंब्रम, बोरा दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम भुवन भंडारी, द्वितीय अजय मरांडी.
ये भी थे मौजूद
मौके पर सभी सफल प्रतिभागियों को विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं नगर अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल हाथों पुरस्कृत किया गया. मौके पर विपद मंडल, दिप्ती विराज पाल, सुनिल कुमार बास्की, कांचन गोपाल मंडल, दीनबंधु सिंह, अरूप मित्रा, परिमल टुडू, नवहरी पंडित, हरीप्रसाद राम, अंजु कुमारी, अनील झा आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel