अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पं. ईश्वर चंद्र विद्यासागर किया नमन

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पं. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई. मलिया बागान स्थित पं. विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

By Prabhat Khabar News Desk | September 26, 2024 8:18 PM
an image

विद्यासागर. अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पं. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई. मलिया बागान स्थित पं. विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान समाज में दबे कुचले गरीब परिवारों की मदद करने का संकल्प लिया. बताया कि अभाविप के कार्यकर्ता विद्यार्थियों के लिए कठिन परिस्थितियों में भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं. गरीब विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने में मदद करते हैं. नगर सह मंत्री अमित यादव ने कहा कि पं. ईश्वर चंद्र विद्यासागर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में बदलाव लाना चाहिए. मौके पर नगर मंत्री निर्भय मंडल, नगर सह मंत्री विक्की दास, एसएफडी प्रमुख दीपक तुरी, मीडिया संयोजक सोनू मंडल, सह संयोजक सत्यम मंडल, धीरज मंडल, श्रीनाथ मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version