भाजपा ने रानीडीह गांव में चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा की ओर से बुधवार को जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत पबिया मंडल के रानीडीह गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | September 4, 2024 7:55 PM

फोटो – 04 सदस्यता अभियान के मौके पर वीरेन्द्र मंडल व अन्य प्रतिनिधि, जामताड़ा भाजपा की ओर से बुधवार को जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत पबिया मंडल के रानीडीह गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी ने किया. इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. वीरेंद्र मंडल ने भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों लोगों को विस्तार से बताया. कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा की सदस्यता अभियान शुरू हो गई है. इसी कड़ी में पबिया मंडल के रानीडीह गांव में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाना है. कई स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, पूर्व नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, श्यामल मंडल, रणजीत राणा, राजेंद्र मंडल, अबोध पंडित, मुकेश यादव, मैनेजर मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version