डुमरिया गांव में लोगों को दी गयी कानून की जानकारी

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता रथ फतेहपुर प्रखंड के डुमरिया एवं मुर्गाबानी गांव पहुंचा. इस दौरान गांव के लोगों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी.

By Prabhat Khabar News Desk | August 20, 2024 7:35 PM

फतेहपुर. चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता रथ फतेहपुर प्रखंड के डुमरिया एवं मुर्गाबानी गांव पहुंचा. इस दौरान गांव के लोगों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी. एलडीसी दिलीप कुमार सिन्हा व अरिजीत बॉस ने लोगों को पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद, रोड एक्सीडेंट, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल तस्करी एवं शोषण, विधवा महिला, दिव्यांग बच्चों आदि के बारे में बताया गया. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर पीएलवी अमित कुमार मंडल, मेहर सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version