चलंत अदालत में लोगों को कानून की दी गयी जानकारी

फतेहपुर चौक और आगैया सरमुंडी गांव में विधिक जागरुकता का आयोजन किया गया. आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | August 19, 2024 8:14 PM

फतेहपुर. चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता रथ के माध्यम से फतेहपुर चौक और आगैया सरमुंडी गांव में विधिक जागरुकता का आयोजन किया गया. आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया. एलडीसी उत्तम कुमार एवं सरिता बर्मन ने पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद, रोड एक्सीडेंट, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल तस्करी, यौन शोषण, विधवा महिला आदि के विषय में लोगों को जानकारी दी. साथ ही सरकार की जनकल्याण जानकारी योजनाओं के बारे में लोगों को देकर जागरूक किया. मौके पर पीएलवी अमित कुमार मंडल, श्याम सुंदर टुडू सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version