24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जामताड़ा नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल समाप्त : वीरेंद्र मंडल

नगर पंचायत के कर्मचारियों की 15 दिनों से चली आ रही हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गयी.

फोटो – 04 पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल के साथ सफाई कर्मी जामताड़ा. नगर पंचायत के कर्मचारियों की 15 दिनों से चली आ रही हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गयी. यह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के आश्वासन पर समाप्त हुआ. सफाई मित्रों और कर्मचारियों ने श्री गणेश उत्सव और आगामी माह में आने वाले दशहरा, छठ-दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए जनहित में हड़़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया. इस दौरान कर्मचारियों ने यह भी संकल्प लिया कि सरकार को उनकी जायज मांगों को मानना पड़ेगा. अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है तो पर्व-त्योहार के बाद राज्यस्तरीय हड़ताल की जायेगी. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सरकार नगर पंचायत के कर्मचारियों की जायज मांगों को भी नहीं मान रही है. यही कारण है कि नगर पंचायत कर्मियों को हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ा. कर्मचारियों की हड़ताल से जामताड़ा में चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया था. अब सफाई मित्र और अन्य नगर पंचायत कर्मी दिन-रात सफाई अभियान चलाएंगे. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आलोक हरि सहित काफी संख्या में सफाई मित्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें