Cycling: खेलो इंडिया वीमेन साइकिलिंग लीग आज से

भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया वीमेन साइकिलिंग लीग ईस्ट जोन का आयोजन शनिवार से खेलगांव के वेलोड्रॉम स्टेडियम में किया जायेगा.

By Prabhat Khabar News Desk | August 9, 2024 9:55 PM

रांची. भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया वीमेन साइकिलिंग लीग ईस्ट जोन का आयोजन शनिवार से खेलगांव के वेलोड्रॉम स्टेडियम में किया जायेगा. लीग का उदघाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके विधायक समरी लाल व इंडियन बैंक के निदेशक बालमुकुंद सहाय व रांची साइ के सभी पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सात राज्यों की महिला खिलाड़ी शामिल होंगी. जिसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओड़िशा, बंगाल, असम व मणिपुर की टीम शामिल है. वहीं प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तकनीकी रूप से ईस्ट जोन के प्रभारी अभिजीत सेठ रांची पहुंचे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version