चुनाव चह्नि मिलने के बाद प्रचार अभियान तेज…ओके
चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार अभियान तेज…ओके बुंडू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी, अंचल कार्यालय में मुखिया प्रत्याशी तथा प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया गया. वहीं बुंडू प्रखंड के कांची पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित पंचायत समिति […]
चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार अभियान तेज…ओके बुंडू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी, अंचल कार्यालय में मुखिया प्रत्याशी तथा प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया गया. वहीं बुंडू प्रखंड के कांची पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी गोवर्धन मछुवा को एसडीओ संदीप सिंह ने प्रमाण पत्र दिया. इधर, चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार अभियान में तेजी आ गयी है. सुमानडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दलगोबिंद सिंह मुंडा, सुनिता देवी, रूपा मुंडा, तैमारा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी प्रियंका देवी , हुमटा पंचायत से सनिका मुंडा, ताउ पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रोशनी लंग, शिमौला देवी, पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी दिलीप कुमार महतो, रेलाडीह पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी अंजु देवी, मुखिया प्रत्याशी नीलमोहन मुंडा, सुकराम मुंडा, माल्हान भुइयांडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी वीर सिंह महतो, दुबराज महतो, डिम्बुजर्दा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी जानकी कुमारी ने गांव-गांव घूम कर वोट मांगा.