दिल्ली से सतडीहा लाया गया प्रवासी मजदूर का शव

दिल्ली से सतडीहा लाया गया प्रवासी मजदूर का शव

By Prabhat Khabar News Desk | April 3, 2024 8:22 PM
an image

जयनगर. दिल्ली में काम कर रहे सतडीहा के प्रवासी मजदूर बासुदेव सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया़ बुधवार को मजदूर का शव उसके पैतृक गांव सतडीहा लाया गया. शव के सतडीहा पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल शोक में बदल गया़ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ सूचना मिलने पर विधायक अमित कुमार यादव मृत मजदूर के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया. हर संभव सहायता देने की बात कही़ मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे़

Exit mobile version