रेणु देवी को प्रत्याशी बनाने की मांग

लातेहार. भाजपा लातेहार महिला मोरचा की प्रखंड अध्यक्ष सुधा देवी समेत स्थानीय भाजपा नेत्रियों ने लातेहार विस क्षेत्र से महिला को टिकट देने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से की है. कहा है कि पलामू प्रमंडल से कम से कम 33 प्रतिशत सीट महिलाओं को मिलनी चाहिए. भाजपा नेत्रियों ने भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रामदेव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 30, 2014 11:02 PM

लातेहार. भाजपा लातेहार महिला मोरचा की प्रखंड अध्यक्ष सुधा देवी समेत स्थानीय भाजपा नेत्रियों ने लातेहार विस क्षेत्र से महिला को टिकट देने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से की है. कहा है कि पलामू प्रमंडल से कम से कम 33 प्रतिशत सीट महिलाओं को मिलनी चाहिए. भाजपा नेत्रियों ने भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रामदेव राम की पुत्रवधु रेणु देवी को लातेहार विस क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की मांग की है. कहा है कि रेणु देवी की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है और वह संघ से जुड़ कर क्षेत्र में काम करती रही हैं.

Next Article

Exit mobile version