भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया

By Prabhat Khabar News Desk | August 24, 2024 10:48 PM

सेन्हा. भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में जाने के क्रम में जिस तरह झारखंड सरकार के इशारे पर सरकारी कर्मचारी कार्य छोड़ कर झामुमो कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह पर रोका गया और जाने नहीं दिया गया. जांच के नाम से परेशान किया एवं शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, हथगोला तथा रबर बुलेट गोली हेमंत सोरेन ने बर्बरतापूर्वक चलवाई है, जिसके विरोध में लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर सेन्हा चौक में भारतीय जनता पार्टी के लोगो ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षनाथ महती ने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं. हेमंत सोरेन के तानाशाही से कभी डरेंगे नहीं और ना तो चुपचाप बैठेंगे. हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के साथ जो वादा किया था.आज वह झूठ हो रहा है. हेमंत ने जनता को ठगने छलने का काम किया उन सभी का हिसाब देना होगा. झारखंड की जनता जवाब चाहती है. हम सभी मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि सत्ता में आने से पूर्व उन्होंने झारखंड के लोगों से जो वादा किया था.उसका क्या हुआ युवाओं को साल में 5 लाख नौकरी देने की बात कही थी.और नौकरी नहीं देने पर प्रत्येक वर्ष 5000, से 7000 बेरोजगारी भत्ता गरीब परिवार को साल में 7200 सहयोग राशि विधवा, वृद्धा पेंशन 1000 से बढ़ा कर 2500 अनुबंध कर्मियों को स्थाई करने का झूठा वादा किया था. झारखंड की जनता गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगी. मौके पर जयप्रकाश साहू, जोधनरायन साहू, कमलनाथ महतो, अजय महतो, बिनोद साहू, रमेश पाण्डेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी : मनीर फोटो पुतला दहन करते भाजपाई लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिला समेत सभी प्रखंडों व कस्बो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. लोहरदगा समाहरणालय के समीप पुतला दहन करते हुए जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार डरी व सहमी हुई है. जिसके कारण युवा आक्रोश रैली को हर प्रकार असफल करने का प्रयास किया गया. कार्यकर्ताओं के वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेट लगा कर रोका गया, वहीं आक्रोश रैली में आये कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे से पीटा गया. वाटर कैनन और अश्रु गैस छोड़े गए रबर की गोलियों से प्रहार किया गया. कार्यक्रम स्थल को कंटीले तारो से घेराव किया गया. वावजूद आक्रोश रैली सफल रही. हेमंत की निकम्मी सरकार अपने एक भी चुनावी वादों को पूरा नहीं किया. उन्होंने बेरोजगार युवाओं किसान पारा शिक्षकों, सहायक पुलिस कर्मियों को ठगने का काम किया है. ऐसी धोखेबाज सरकार को आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता सत्ता से उखाड़ फेकेंगी. मौके पर राजकिशोर महतो,बिनोद राय, पशुपति नाथ पारस, संजय कुमार, अनिल उरांव, कलावती देवी, सामेला बाखला,बाल्मीकि कुमार,राजकुमार वर्मा,सचिन साहू,मिथुन तमेडा,ओम गुप्ता,सूरज दौसन्धि, मंगरा यादव, शम्भू सिंह, बृजनंदन यादव,प्रमोद प्रजापति, अशोक कांस्यकार, विमल कांत सिंह,आर्यन साहू, आयुष, हसमुख, प्रदुम्न, रौशन, अंकित साहू आदि शामिल थे. झारखंड सरकर का पुतला दहन किया गया फोटो पुतला दहन करते भाजपाई कैरो लोहरदगा. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना मोड़ के समीप झारखंड के महागठबंधन हेमंत सरकार का पुतला दहन किया. 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के पुलिस प्रशासन के जगह जगह रैली में आनेवाले कार्यकर्ताओं को रोकना व रांची में कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा वाटर कैनन,रबर की गोली का प्रयोग कर हजारों कार्यकर्ताओं को घायल करने के ख़िलाफ़ पुतला दहन किया गया. पुतला दहन पर प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि जनता के हक अधिकार, शोषण के खिलाफ रैली, सभा करना कोई गलत बात नहीं है. परंतु झारखंड सरकार द्वारा युवा जनता अपने हक अधिकार रोजगार के मांग को लेकर रैली की गयी. जहां सरकार द्वारा निर्दयता पूर्वक बल का प्रयोग करना काफी निंदनीय है. मौके पर पूर्व अध्यक्ष लखन उरांव, कैलाश महतो, उपाध्यक्ष विवेक प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग उरांव, विशेश्वर प्रसाद दिन, फलिन्दर रविदास, नासिर आलम खान ,राजेश सोनी, मनोज साहू, दीप साह, गोविंद महतो, सुखन उरांव, जीतबहाना महतो सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. भंडरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया फोटो पुतला दहन करते भाजपाई भंडरा. भारतीय जनता पार्टी भंडरा प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. 23 अगस्त युवा आक्रोश रैली में जाने के क्रम में जिस तरह झारखंड सरकार के इशारे पर सरकारी कार्य छोड़ कर जेएमएम, कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह पर रोका गया. आगे जाने नहीं दिया. जांच के नाम से परेशान किया एवं शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज आंसू गैस के गोले दागे, हथगोला और रबर बुलेट गोली दागे. उसके विरोध में भंडरा थाना के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोगो ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोने ने कहा हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है डरेंगे नहीं ना ही चुप बैठेगे. हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेगे. 5 वर्ष पूर्व जो हेमंत सोरेन ने झारखंड के जनता के साथ झूठा वादा किया था. जनता को ठगने छलने का काम किया उन्हें उनका हिसाब देना होगा झारखंड की जनता जवाब चाहती है. सत्ता में आने से पूर्व उन्होंने झारखंड के लोगों से जो वादा किया था उसका क्या हुआ, युवाओं को साल में 5 लाख नौकरी,नौकरी नहीं मिलने पर 5000, से 7000 बेरोजगारी भत्ता गरीबी परिवार को साल में 7200 सहयोग राशि विधवा, वृद्धा पेंशन 1000 से बढ़ा कर 2500 अनुबंध कर्मियों को अस्थायी करने का झूठे वादा किया था. झारखंड की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस की गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकेगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाल कृष्णा सिंह, ईश्वरी मोहन शर्मा, अभिषेक चौहान, पंकज साहु, उमेश साहु, दीपक शर्मा, राजेश साहु, रामकुमार साहू, राजन राणा, राजू साहु, हरिनाथ महतो, परमेश्वर उरांव, बासुदेव उरांव, मनोज साहु, छोटे लाला यादव, शत्रुध्न साहु ,बिनोद प्रजापति, बिन्देस्वर महतो, चन्दन गुप्ता, गुलाम अंसारी, बिदेस्वर साहु, मनोज साहु, अनुज महतो, मनोज साहु पापू साहु, किशोर साहु आदि लोग उपस्थित थे. हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया फोटो पुतला दहन करते कार्यकर्ता किस्को. भारतीय जनता पार्टी किस्को मंडल द्वारा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा की अध्यक्षता में रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन के दौरान हुए घटना के विरोध में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस दौरान राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गयी. मौके पर राजकुमार मुंडा, मुन्नीलाल उरांव, पंचम राम, बिनु राम, रोशन कुमार, दिवाकर साहू व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version