प्रभात फेरी निकाल कर मतदान के लिए प्रेरित किया

सोमवार को बीडीओ सह प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | April 22, 2024 9:28 PM
an image

कैरो़ सोमवार को बीडीओ सह प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर साहू मुहल्ला, आदिवासी मुहल्ला, झखरा टोली, नयाटोली होते मुख्य चौक होते हुए पुनः प्रखंड परिसर पहुंच कर संपन्न हो गयी. इस दौरान लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर बीएलओ पर्यवेक्षक किशोर उरांव, अभिषेक कुमार, बीपीओ रघुनाथ मुंडा, अमन शिखर, अमित महतो, बीएलओ सुनीता देवी, सुचित्रा उरांव, रुकमणी उरांव, सरोज उरांव, नसीमा खातून आदि मौजूद थे.

Exit mobile version