स्वावलंबी बनने का सहज साधन है समूह : चेयरमैन

मेदिनीनगर : नगर पर्षद अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन संचालित कर रही है. इसके तहत स्वयं सहायता समूह का गठन कर उसका सफल संचालन करते हुए रोजगार से जोड़ने का प्रयास है. चेयरमैन श्रीमती सिंह शहर के हमीदगंज मुहल्ला के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 13, 2017 9:15 AM
मेदिनीनगर : नगर पर्षद अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन संचालित कर रही है. इसके तहत स्वयं सहायता समूह का गठन कर उसका सफल संचालन करते हुए रोजगार से जोड़ने का प्रयास है.
चेयरमैन श्रीमती सिंह शहर के हमीदगंज मुहल्ला के वार्ड नंबर-2 सूर्य मंदिर परिसर में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की बैठक में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा शहरी क्षेत्र में रह रहे महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए कार्य किया जा रहा है. इसके तहत समूह से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास है. स्वयं सहायता समूह ऐसा सहज साधन है जिसके माध्यम से महिलाएं थोड़े से परिश्रम के बाद आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं.
इसके लिए सरकार प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए पैसा भी उपलब्ध कराती हैं. जरूरत है अपनी गरीबी व बेकारी दूर करने के लिए महिलाओं को समूह से जुड़कर स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्रिय होकर काम करने की. सीटी मिशन मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने समूह की महिलाओं को समूह के गठन से लेकर उसके प्रबंधन व सफल संचालन के तौर तरीके को बताया.
कहा कि थोड़े से प्रयास के बाद ही इसके संचालन की परेशानी दूर हो जाती है और सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए उपलब्ध करायी गयी राशि का उपयोग कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है. मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह की 125 महिलाएं शामिल थीं. मौके पर सामुदायिक संगठनकर्ता ब्रह्मानंद महतो, राजन सिंह आदि ने स्वयं सहायता समूह के उदेश्य एवं कार्य की विस्तृत जानकारी दी.

Next Article

Exit mobile version