साथ मिलेगा, तो विकास तय

विश्रमपुर/रेहला : झारखंड विकास मोरचा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वोट के रूप मे आप ताकत दें, हम विकसित झारखंड देंगे. कांग्रेस, भाजपा व झामुमो से राज्य का विकास नहीं होने वाला है. इनकी सरकारें 13 साल से झारखंड में है. समझौते पर बनी इन सरकारों ने कभी लोहा बेचा, तो कभी प्रदेश […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 8, 2014 3:01 AM

विश्रमपुर/रेहला : झारखंड विकास मोरचा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वोट के रूप मे आप ताकत दें, हम विकसित झारखंड देंगे. कांग्रेस, भाजपा व झामुमो से राज्य का विकास नहीं होने वाला है. इनकी सरकारें 13 साल से झारखंड में है. समझौते पर बनी इन सरकारों ने कभी लोहा बेचा, तो कभी प्रदेश के खनिज संपदाओं को बेचा. हेमंत सरकार ने तो नदियों का बालू भी बाहरी कंपनियों के हाथों बेच दिया.

श्री मरांडी विश्रमपुर के जनता उवि के मैदान में चुनावी सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है. वहीं भाजपा अमन चैन लूटनेवाली पार्टी बन कर रह गयी है, जो व्यक्ति अपने राज्य के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकता, उसके हाथों में देश कैसे सुरक्षित रह सकता है. झाविमो सिर्फ विकास की राजनीति करती है.

उन्होंने दावा किया कि झाविमो की सरकार बनी, तो शिक्षक, डॉक्टर सहित सभी रिक्त पदों पर बहाली की जायेगी. चुनावी सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अविनाश वर्मा व संचालन नगर अध्यक्ष नइमुद्दीन अंसारी ने किया. इस मौके पर गढ़वा विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी, झाविमो प्रत्याशी घुरन राम, उद्योग मंच के केंद्रीय महासचिव ब्रrादेव प्रसाद, संस्थापक जिला सह संयोजक संजय सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य राजेश्वर शर्मा, राजन मेहता, गोविंद सिंह, अनिल मिस्त्री, विनोद चंद्रवंशी, श्यामा तिवारी आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version