7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करें : प्रमुख

नावाबाजार. प्रखंड के कंडा में स्थित गांधी आश्रम में सोमवार को गांधी जयंती धूमधाम से मनायी गयी. सुबह में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी गांधी आश्रम से निकली, जो मुख्य मार्ग होते हुए कंडा गांव का भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता सेनानी चौक होते हुए गांधी आश्रम में आकर समाप्त हुआ. सभी लोगों ने गांधी जी […]

नावाबाजार. प्रखंड के कंडा में स्थित गांधी आश्रम में सोमवार को गांधी जयंती धूमधाम से मनायी गयी. सुबह में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी गांधी आश्रम से निकली, जो मुख्य मार्ग होते हुए कंडा गांव का भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता सेनानी चौक होते हुए गांधी आश्रम में आकर समाप्त हुआ. सभी लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जयंती समारोह में प्रखंड प्रमुख रवींद्र पासवान ने कहा कि गांधी जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है.

गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को सकार करने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए. गांधी जी ने भारत को स्वच्छ देखना चाहते थे, आज उनके सपना को सकार करने के लिए पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें आमलोगों की भागीदारी जरूरी है.

बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि गांधी जी के जयंती पर हमसभी लोगों को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हम अपने गांव व पंचायत को स्वच्छ बनायेंगे, तभी जयंती की सार्थकता सिद्ध होगी. इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिद्वार महतो, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, पूर्व मुखिया जुगूल भुइयां उपमुखिया गिरजा शंकर राम, कपिलदेव ठाकुर, आलोक पांडेय, मुमताज खलीफा, अशोक कुमार गुप्ता, उपेंद्र पासवान, गंगा प्रसाद, जल सहिया अंजू देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel