अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

18 जनवरी से चार फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा मेदिनीनगर : बुधवार को जिला स्कूल के मैदान में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने की. बैठक में 9 सूत्री मांगों को लेकर 17 जनवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 4, 2018 9:39 AM
18 जनवरी से चार फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा
मेदिनीनगर : बुधवार को जिला स्कूल के मैदान में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने की. बैठक में 9 सूत्री मांगों को लेकर 17 जनवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में तय किया गया कि पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका इस हड़ताल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायेगी.
बैठक में बताया गया कि 17 जनवरी से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा हड़ताल की जायेगी. 18 जनवरी से चार फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा. पांच फरवरी से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शनकिया जायेगा.
समान काम का समान वेतन देने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है. बैठक में सुनिता देवी, तारा देवी, एलविन विजेता, ज्ञानति देवी, चंद्रावती देवी, पुष्पा देवी, चंपा देवी, सुनीता कुंवर सहित कई सेविकामौजूद थी.

Next Article

Exit mobile version