7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पूर्व मंत्री के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह का शव हुसैनाबाद लाया गया हुसैनाबाद-हैदरनगर: हुसैनाबाद से दो बार विधायक व बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रह चुके अवधेश कुमार सिंह का पार्थिव शरीर हुसैनाबाद के अवधेश कुमार सिंह कॉलेज लाया गया. शव के साथ पुत्र प्रफुल्ल कुमार सिंह के अलावा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता व पूर्व जिला पार्षद […]

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह का शव हुसैनाबाद लाया गया
हुसैनाबाद-हैदरनगर: हुसैनाबाद से दो बार विधायक व बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रह चुके अवधेश कुमार सिंह का पार्थिव शरीर हुसैनाबाद के अवधेश कुमार सिंह कॉलेज लाया गया.
शव के साथ पुत्र प्रफुल्ल कुमार सिंह के अलावा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता व पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह, बद्री सिंह समेत कई लोग थे. कॉलेज में शव के पहुंचने के पहले से ही वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे.
एंबुलेंस से शव को कॉलेज के बरामदे में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, झामुमो नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी, भाजपा नेता ललन कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम, पूर्व अध्यक्ष उषा देवी, हुसैनाबाद के प्रतिष्ठित किसान जगदीश सिंह, रामजी सिंह, लवकुश सिंह, कुश कुमार सिंह,अजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता कर्नल संजय सिंह समेत हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. कॉलेज कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
मौके पर अखिलेश सिंह, उषा देवी, जितेंद्र पासवान, मृत्युंजय सिंह, अजय सोनी, धनंजय तिवारी, रामप्रवेश सिंह, योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, एके सिंह कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ गुप्ता, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, सत्येंद्र तिवारी, सत्येंद्र चंदेल, शिव कुमार विष्वकर्मा, अरुण सिंह, आलोक कुमार, अशोक कश्यप, सीता राम अग्रवाल, पवन लाल अग्रवाल, उदय सिंह, उपेंद्र सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, कन्हैया सिंह के अलावा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. पारिवारिक सूत्रें ने बताया कि बुधवार को मेदिनीनगर कोयल तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel