नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी 17 को शादी करने की नियत भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने हुसैनाबाद महिला सह बाल संरक्षण थाना में हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी लव सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 24, 2018 4:28 AM
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी 17 को शादी करने की नियत भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने हुसैनाबाद महिला सह बाल संरक्षण थाना में हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी लव सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पिछले एक सप्ताह पूर्व मेरी लड़की शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में टेस्ट की परीक्षा देने गयी थी. देर शाम जब वह घर नहीं लौटी, तो अपने परिचित व रिश्तेदारों समेत कई जगहों पर खोज बीन की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी लड़की के साथ शादी करने के नियत से उसे ले भागा है. पुलिस इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही है.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 9:24 PM
January 14, 2026 9:23 PM
January 14, 2026 9:22 PM
January 14, 2026 9:21 PM
January 14, 2026 9:20 PM
January 14, 2026 9:19 PM
January 14, 2026 9:18 PM
January 14, 2026 9:18 PM
January 14, 2026 9:17 PM
January 14, 2026 9:16 PM
