स्थापना दिवस पर पौधरोपण
मेदिनीनगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय छात्र दिवस सह स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर जीएलए कॉलेज, जेएस कॉलेज और वाइएसएन महिला कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया. अभाविप के सदस्यों ने फलदार व छायादार पौधा लगाया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के बाद परिषद गीत से हुई. अभाविप सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 9, 2015 8:06 PM
मेदिनीनगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय छात्र दिवस सह स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर जीएलए कॉलेज, जेएस कॉलेज और वाइएसएन महिला कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया. अभाविप के सदस्यों ने फलदार व छायादार पौधा लगाया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के बाद परिषद गीत से हुई. अभाविप सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक पांडेय एवं हरिवंश के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ. नगर मंत्री राजीवरंजन देव पांडेय ने कहा कि अभाविप छात्रहित की रक्षा के साथ-साथ समाज व देश निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मौके पर धर्मेंद्र विश्वकर्मा, विनीत पांडेय, शुभम गुप्ता, अनिकेत शुक्ला, आनंद मोहन तिवारी, रूपेश उपाध्याय, अभिषेक आदि शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 9:24 PM
January 14, 2026 9:23 PM
January 14, 2026 9:22 PM
January 14, 2026 9:21 PM
January 14, 2026 9:20 PM
January 14, 2026 9:19 PM
January 14, 2026 9:18 PM
January 14, 2026 9:18 PM
January 14, 2026 9:17 PM
January 14, 2026 9:16 PM
