30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

ओके…बसपा की जिला कमेटी घोषित

अोके…बसपा की जिला कमेटी घोषित मेदिनीनगर. बसपा के झारखंड प्रदेश के प्रभारी शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार को बसपा जिला कमेटी की घोषणा की. घोषित कमेटी में अजय भारती अध्यक्ष, गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, राजकुमार गौतम, वंशी चौधरी, सुहैल हक, सुमन पासवान उपाध्यक्ष, अधिवक्ता विनोद कुमार सोनी महासचिव, प्रमोद कुमार रवि, बिहारी पासवान, रामउदेश्वर राम, रूपा […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

अोके…बसपा की जिला कमेटी घोषित मेदिनीनगर. बसपा के झारखंड प्रदेश के प्रभारी शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार को बसपा जिला कमेटी की घोषणा की. घोषित कमेटी में अजय भारती अध्यक्ष, गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, राजकुमार गौतम, वंशी चौधरी, सुहैल हक, सुमन पासवान उपाध्यक्ष, अधिवक्ता विनोद कुमार सोनी महासचिव, प्रमोद कुमार रवि, बिहारी पासवान, रामउदेश्वर राम, रूपा देवी, नंददेव राम सचिव, गिरिवर राम कोषाध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार मीडिया प्रभारी, उमाकांत पासवान को कार्यालय सचिव बनाया गया है. प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रभारी ने कमेटी के पदधारियों के नामों की घोषणा की. इस मौके पर भाकपा के सुधीर ठाकुर, मुनेश्वर राम, संतोष कुमार गुप्ता, शिवशंकर चौधरी, सुधीर कुमार, भाजपा के राजकुमार प्रसाद सोनी, नवीनचंद्र अग्रवाल, भाकपा माले रेड स्टार के बिहारी चंद्रवंशी ने बसपा की सदस्यता ली. पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का प्रदेश प्रभारी स्वागत किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय भारती, सुमनदेवी पासवान, सद्दिक अंसारी, सुदामा राम, गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels