राम का जन्म कल्याण के लिए हुआ था : पुष्पा
राम का जन्म कल्याण के लिए हुआ था : पुष्पा16जीडब्ल्यूपीएच5- प्रवचन करती पुष्पा मिश्रा गढ़वा. भगवान श्रीराम ने मनुष्य योनी मे जन्म लेने के बाद आदर्श पुत्र, पिता व पति का धर्म निभाया. उन्होंने इस जग का कल्याण किया. उक्त बातें शहर के टंडवा स्थित जय भारत संघ के पंडाल में प्रवचन करते हुए पुष्पा […]
राम का जन्म कल्याण के लिए हुआ था : पुष्पा16जीडब्ल्यूपीएच5- प्रवचन करती पुष्पा मिश्रा गढ़वा. भगवान श्रीराम ने मनुष्य योनी मे जन्म लेने के बाद आदर्श पुत्र, पिता व पति का धर्म निभाया. उन्होंने इस जग का कल्याण किया. उक्त बातें शहर के टंडवा स्थित जय भारत संघ के पंडाल में प्रवचन करते हुए पुष्पा मिश्रा ने कही. उन्होंने कहा कि भगवान राम का जन्म जन कल्याण के लिए हुआ था. उन्होंने मनुष्य योनी में जन्म लेकर राक्षसों का संहार किया और धर्मों की रक्षा की. श्रीराम ने माता-पिता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना है. जहां रामचरित मानस कथा का प्रवचन होता है, वहां प्रभु का वास होता है. इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में प्रवचन का श्रवण जरूर करना चाहिए. उन्होंने भगवान राम के जन्म के लिए राजा दशरथ ने बहुत सारा यज्ञ कराया था, तब जाकर उन्हें राम जैसा पुत्र मिला. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, सचिव राम प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अजय गुप्ता, संदीप केसरी, संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे.