रांची में होगा छह राज्यों के 200 एनएसएस कैडेटों का जुटान

रांची में होगा छह राज्यों के 200 एनएसएस कैडेटों का जुटाननिफ्ट हटिया में 29 अक्तूबर से सात नवंबर 2015 तक चलेगा कैंपनयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा कैडेटों का चयनमुख्य संवाददाता, रांची : छह राज्यों के विवि के 200 एनएसएस कैडेटों का जुटान रांची में होगा. इसमें महिला व पुरुष कैडेट होंगे. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 24, 2015 6:48 PM

रांची में होगा छह राज्यों के 200 एनएसएस कैडेटों का जुटाननिफ्ट हटिया में 29 अक्तूबर से सात नवंबर 2015 तक चलेगा कैंपनयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा कैडेटों का चयनमुख्य संवाददाता, रांची : छह राज्यों के विवि के 200 एनएसएस कैडेटों का जुटान रांची में होगा. इसमें महिला व पुरुष कैडेट होंगे. हटिया स्थित निफ्ट में इनके ठहरने व कैंप के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. इस कैंप के माध्यम से वर्ष 2016 में नयी दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए कैडेटों का चयन होगा. झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के कैडेट इसमें भाग लेंगे. कैंप का आयोजन 29 अक्तूबर से सात नवंबर 2015 तक होगा. इस कैंप का विधिवत उदघाटन 30 अक्तूबर को किया जायेगा. इस कैंप में विद्यार्थियों द्वारा परेड के साथ-साथ एकेडमिक सत्र व कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जायेगा. रांची विवि से इस कैंप में आठ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. इनमें चार पुरुष व चार महिला हैं. इस कैंप से 35 विद्यार्थियों का चयन नयी दिल्ली में परेड के लिए चुना जायेगा. देश भर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के आयोजन के लिए पांच जोन बनाये गये हैं. पांचों जोन से कुल 200 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है.

Next Article

Exit mobile version